আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

न ब्रश और न दस्ताने, हाथों से ही सांसद ने साफ किया स्कूल का टॉयलेट

Published on: September 24, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. मध्यप्रदेश के रीवा संसदीय सीट से भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह नंगे हाथों से टॉयलेट साफ करते दिखाई दे रहे हैं. सांसद रीवा जिले के बालिका विद्यालय खटखरी गए हुए थे. टॉयलेट साफ करने के बाद दौरान सांसद ने हाथों में दस्ताने तक नहीं पहने और न ही ब्रश का इस्तेमाल किया. दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस यानी 17 सितंबर से लेकर गांधी जयंती (2 अक्टूबर ) तक भाजपा तक सेवा पखवाड़ा चला रही है. इसी कड़ी में बालिका स्कूल में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम के सांसद जनार्दन मिश्रा बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए थे.

https://‘मैंने पायल है छनकाई’ के रीमिक्स को लेकर ट्रोल हो रहीं नेहा, फाल्गुनी पाठक ने भी जताई नाराजगी

स्कूल में भ्रमण के बाद सांसद ने देखा कि बालिका टॉयलेट गंदा है, तो उन्होंने खुद ही साफ करने का फैसला कर लिया. इसके लिए सांसद ने केमिकल या फिर ब्रश का इंतजार भी नहीं किया. एक बाल्टी में पानी मंगवाया और टॉयलेट साफ करने लगे. सांसद ने हाथ से टॉयलेट को क्लीन कर साफ-सफाई रखने का संदेश दिया. जनार्दन मिश्रा ने कहा कि सभी को स्वच्छता रखनी चाहिए. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी से लेकर नरेंद्र मोदी स्वच्छता का संदेश दे रहे हैं. यह कोई नई बात नहीं है. मैंने पहले भी टॉयलेट साफ किए हैं.

https://लापता रिसेप्शनिस्ट की हत्या, भाजपा नेता का बेटा समेत 3 गिरफ्तार

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now