আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

Vivo T1 5G का स्पेशल सिल्की व्हाइट वेरिएंट भारत में लॉन्च, जानिए कीमत

Published on: September 22, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. Vivo T1 5G के नए वेरियंट Vivo T1 5G सिल्की व्हाइट को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. इसे दो स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया गया है. इसके 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज की कीमत 15,990 रुपए और 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की कीमत 16,990 रुपए है. फोन को कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है. इसमें 6.58 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलती है, इसमें (1080×2408 पिक्सल) रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है. इसमें एंड्रॉयड 12 आधारित FunTouch OS 12 मिलता है. इसमें स्नैपड्रैगन 695 5G प्रोसेसर और 8 जीबी तक रैम के साथ 128 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है.

https://ICC Rules Changes : एक अक्टूबर से बदल जाएंगे क्रिकेट के ये नियम

स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है. वीवो T1 5G के नए वेरियंट में भी Vivo T1 5G की तरह ही तीन रियर कैमरे मिलते हैं, जिनमें 50 मेगापिक्सल प्राइमरी लेंस, f/1.8 अपर्चर के साथ और दो अन्य 2-2 मेगापिक्सल के सेंसर मिलते हैं. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो f/2.0 अपर्चर के साथ आता है. इसमें 5000mAh की बैटरी मिलती है, जो 18W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है. कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, 4G LTE, डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.1, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और USB OTG का सपोर्ट है. इसमें सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है.

https://‘दो साल से एक शेड नहीं बनवा पाए…सरकार का पैसा क्यों बर्बाद कर रहे’

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now