नई दिल्ली. श्रीलंका के खिलाफ टी-20 और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए सोमवार को चयनकर्ताओं ने भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है. चोट की वजह से कुछ महीनों से बाहर चल रहे तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की टीम में वापसी हुई है. उनके अलावा शिखर धवन की भी वापसी हुई है. वहीं रोहित शर्मा और मोहम्मद शमी को श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए आराम दिया गया है. टीम इंडिया पहले श्रीलंका के साथ तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी और उसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी. श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया 5, 7 और 10 जनवरी को गुवाहाटी, इंदौर और पुणे में टी-20 मैच खेलेगी. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 14, 17 और 19 जनवरी को मुंबई, राजकोट और बेंगलुरु में वनडे मैच खेलेगी.
http://त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 3 चरणों में होगा मतदान
श्रीलंका सीरीज के लिए भारत की T20 टीम-
शिखर धवन, केएल राहुल, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, शिवम दुबे, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, नवदीप सैनी, शार्दुल ठाकुर, मनीष पांडे, वॉशिंगटन सुंदर, संजू सैमसन.
ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए भारत की वनडे टीम-
शिखर धवन, रोहित शर्मा, विराट कोहली (कप्तान), केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केदार जाधव, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, नवदीप सैनी, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह.
http://पंजीकृत किसानों के धान के रकबे का सत्यापन कार्य में लापरवाही, नायब तहसीलदार निलंबित











