राजनांदगांव. छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध लोक गायिका लता खापर्डे का बुधवार देर रात निधन हो गया. लता खापर्डे की तबीयत बुधवार दोपहर में खराब हुई. शाम उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनका निधन हो गया. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है. मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि लता जी ने छत्तीसगढ़ी बोली और लोक संगीत के उत्थान के लिए जो किया है उसे कभी भुलाया नहीं जा सकेगा.
https://यात्री बस पलटने से 3 लोगों की मौत, 6 घायल
बता दें कि लता खापर्डे ने छत्तीसगढ़ लोक कला के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया. लता खापर्डे को पीपली लाइव से देशभर में पहचान मिली. उन्होंने छत्तीसगढ़ की लोक कला को न सिर्फ देश-प्रदेश बल्कि विदेशों तक भी पहचान दिलाई. उन्होंने जर्मनी और रूस जैसे देशों में भी अपनी कला का प्रदर्शन किया. लता खापर्डे ने करीब 400 गाने गाए. विवाह गीतों पर रिसर्च करने के लिए भारत सरकार ने उन्हें फेलोशिप भी दी थी. लता खापर्डे ने दो दिन पहले ही अपने 2 गाने रिकॉर्ड किए थे. लता खापर्डे ने छत्तीसगढ़ आकाशवाणी में भी काम किया और अपनी गायिकी के जरिए नया मुकाम हासिल किया.
https://होटल में प्रेमिका संग रोमांस कर रहा था पति, पत्नी ने चप्पल से पीटा







