আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

यात्री बस पलटने से 3 लोगों की मौत, 6 घायल

Published on: September 22, 2022
---Advertisement---

जशपुर. यात्री बस पलटने से 3 लोगों की मौत हो गई. जबकि 6 लोग घायल हो गए. इनमें से 4 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. पुलिस के अनुसार बुधवार शाम को पत्थलगांव से यात्रियों को लेकर राजधानी ट्रांसपोर्ट की बस अंबिकापुर के लिए रवाना हुई थी. पत्थलगांव से अंबिकापुर जाने वाले NH-43 की हालत बेहद खराब है, इसलिए बस चालक ने ग्रामीण इलाके से बस को निकालना चाहा. लेकिन ग्राम पंचायत गोढ़ीकला के पास पहुंचते ही गलत साइड से आ रहे 2 बाइक सवारों को बचाने के चक्कर उन्हें टक्कर मारते बस पलट गई.

https://होटल में प्रेमिका संग रोमांस कर रहा था पति, पत्नी ने चप्पल से पीटा

बाइक सवार 2 युवक और बस में सवार एक यात्री की मौत हुई है. हादसे में घायल सभी लोगों का इलाज सिविल अस्पताल पत्थलगांव में चल रहा है. घटना के बाद बस ड्राइवर फरार हो गया. मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई और बस चालक की तलाश की जा रही है. इस हादसे में बस यात्री बलराम लकड़ा (65), बाइक सवार देवानंद (25) और दिवाकर नागवंशी (22) की मौत हो गई है. पुलिस ने मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है. घायलों में सनकुमारी (30), सनियारो राउत (50), सूरज लकड़ा (6), सुनीता (30) और चंगे लाल (60) शामिल हैं.

https://‘दो साल से एक शेड नहीं बनवा पाए…सरकार का पैसा क्यों बर्बाद कर रहे’

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now