আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

छत्तीसगढ़ी एक्ट्रेस के साथ मारपीट, लड़की ने नोंच दिया चेहरा

Published on: September 21, 2022
---Advertisement---

बिलासपुर. एक बार में छत्तीसगढ़ी एक्ट्रेस के साथ मारपीट कर दी गई. इस घटना के बाद एक्ट्रेस केस दर्ज कराने के लिए दो दिन तक थाने का चक्कर काटती रही. अब पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है. जानकारी के मुताबिक भिलाई के न्यू कुर्सीपार में रहने वाली छत्तीसगढ़ी एक्ट्रेस सान्या कम्बोज (26) बीते 18 सितंबर से बिलासपुर में हैं. सान्या 18 सितंबर की रात अपने दोस्त हुरेन खान के साथ पार्टी करने के लिए लिंक रोड स्थित एक बार गई थीं. यहां डांस फ्लोर पर सान्या अपने दोस्त के साथ डांस कर रहीं थीं, तभी उनके पैर को किसी ने जूती से दबा दिया.

https://स्‍पेस से लेकर तीसरे वर्ल्‍ड वॉर तक, जानिए 2023 के लिए नास्त्रेदमस भविष्यवाणियां

पलट कर देखने पर पीछे लड़की खड़ी थी. सान्या ने उसे मना किया, तब लड़की ने गाली देना शुरू कर दिया. देखते ही देखते उनके बीच झगड़ा शुरू हो गया और लड़की उनके साथ मारपीट करने पर उतर आई. इस दौरान लड़की ने अपने नाखून से एक्ट्रेस सान्या के चेहरे को नोंच दिया, जिससे खून निकलने लगा. बाद वह जान से मारने की धमकी देने लगी. झगड़ा होते देख सान्या के दोस्त हुरेन और बार के कर्मचारियों ने बीच बचाव किया. इस दौरान लड़की के साथ उसके दोस्त भी थे. एक्ट्रेस की रिपोर्ट पर मंगलवार को पुलिस ने मारपीट का केस दर्ज किया है.

https://कांग्रेस अध्यक्ष बनकर भी मुख्यमंत्री पद नहीं छोड़ेंगे? अशोक गहलोत ने कही यह बात

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now