नई दिल्ली. मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव (58) का बुधवार को निधन हो गया. वे 10 अगस्त को कार्डियक अरेस्ट के बाद से एम्स में भर्ती थे. उन्हें उस समय कार्डियक अरेस्ट आया था, जब वो दिल्ली के एक जिम में एक्सरसाइज कर रहे थे. पीएम मोदी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, अखिलेश यादव समेत तमाम बड़े नेताओं और फिल्मी जगत की हस्तियों ने राजू श्रीवास्तव के निधन पर शोक जताया. रिपोर्ट्स के मुताबिक राजू श्रीवास्तव का अंतिम संस्कार कल सुबह 9.30 बजे दिल्ली में किया जाएगा. राजू श्रीवास्तव के साले ने बताया कि बुधवार सुबह उनका ब्लड प्रेशर कम हो गया था. इसके बाद उन्हें सीपीआर दिया गया.
https://3 माह से अधिक अनुपस्थित 30 शिक्षकों की सेवा समाप्ति के निर्देश
पहले उन्होंने रिस्पॉन्ड किया, लेकिन बाद में निधन हो गया. दो तीन दिन में उन्हें वेंटिलेटर से हटाया जाना था. उनकी दवाइयों की डोज भी काफी कम कर दी गई थी. दिल्ली में उनका अंतिम संस्कार होगा. बता दें कि राजू श्रीवास्तव का जन्म उत्तर प्रदेश के कानपुर में 25 दिसंबर 1963 को हुआ था. बचपन में उनका नाम सत्य प्रकाश श्रीवास्तव था. राजू को बचपन से ही मिमिक्री और कॉमेडी का बहुत शौक था. राजू को कॉमेडी शो The Great Indian Laughter Challenge से पहचान मिली थी. इस शो से मिली सक्सेस के बाद राजू ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. राजू श्रीवास्तव ने 1993 में शिखा श्रीवास्तव से शादी की थी. उनके दो बच्चे हैं.
https://संपत के साथ 500 जनप्रतिनिधियों का भाजपा प्रवेश, 80 हजार कार्यकर्ताओं की सूची सौंपी










