रायपुर. नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक संपत अग्रवाल की अंततः मंगलवार को रायपुर के प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित एक भव्य समारोह में पार्टी में वापसी हो गई. उन्हें प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने प्राथमिक सदस्यता ग्रहण कराई. विगत अनेक दिनों से नीलांचल सेवा समिति के नाम से सेवा कार्यो में लगे संपत के भाजपा प्रवेश का स्थानीय कुछ नेता लगातार विरोध कर रहे थे, पर विधानसभा चुनाव के ठीक पहले उनके भारी भरकम जनसमर्थन को देखते हुए प्रदेश भाजपा ने अंततः मंगलवार को संपत अग्रवाल सहित बसना, सांकरा, पिथौरा क्षेत्र के करीब 500 जनप्रतिनिधि और विभिन्न समाज प्रमुखों को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता के साथ प्रवेश दे दिया.
https://ICC Rules Changes : एक अक्टूबर से बदल जाएंगे क्रिकेट के ये नियम
प्रवेश के दौरान नीलांचल सेवा समिति के करीब 80 हजार कार्यकर्ताओं की सूची भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को सौंपी गई. प्रवेश कार्यक्रम को भाजपा छत्तीसगढ़ प्रभारी नितिन नवीन, पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष कोमल जंघेल ने सम्बोधित करते हुए घर वापसी पर सभी का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा में लगातार प्रवेश होने से अबकी बार भाजपा की सरकार बनना तय है. अभी और भी दलों के बड़े नेता जल्द ही भाजपा प्रवेश करने वाले हैं.
https://टॉयलेट में रखा कबड्डी खिलाड़ियों का खाना, परोसे गए कच्चे चावल







