नई दिल्ली. Vivo V25 5G को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. इसे एलिगेंट ब्लैक और सर्फिंग ब्लू कलर ऑप्शन में पेश किया गया है. इसके बैक पैनल में कलर चेंज करने वाला फ्लूराइट AG ग्लास मिलता है, जो रोशनी पड़ने पर फोन के कलर को बदल देता है. फोन के 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 27,999 रुपए और 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 31,999 रुपए रखी गई है. इसकी प्री-बुकिंग पर 10 प्रतिशत का कैशबैक और 2000 रुपए का एडिशनल एक्सचेंज वोनस मिलेगा. इसे फ्लिपकार्ट से बिग बिलियन डे सेल में खरीदा जा सकेगा. इसमें 6.44 इंच का फुलएचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले मिलता है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है.
https://स्पा सेंटर पर पुलिस का छापा, 7 युवतियां और 13 युवक पकड़ाए
इसमें MediaTek Dimensity 900 प्रोसेसर के साथ 12GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज का सपोर्ट है. इसमें रैम को वर्चुअली 8GB और बढ़ाया जा सकता है. इसमें एंड्रॉयड 12 आधारित FunTouch OS 12 मिलता है. इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जो 64 मेगापिक्सल प्राइमरी लेंस के साथ आता है. कैमरे के साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेब्लाइजेशन (OIS) का सपोर्ट है. साथ ही 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा मिलता है. सेल्फी के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल का HD कैमरा दिया गया है. इसमें 4500mAh की बैटरी मिलती है, जो 44W फास्ट चार्जिंग के साथ आती है. चार्जिंग के लिए USB टाइप-सी पोर्ट मिलता है. कनेक्टिविटी के लिए Vivo V25 5G में 5G, 4G,जीपीएस, 3.5mm हेडफोन जैक, डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.2 और टाइप-सी पोर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं.
https://मां ने अपने 2 बच्चों के साथ कुएं में कूदकर कर ली खुदकुशी










