नई दिल्ली. आपको हैरानी होगी कि सलमान खान को अपना टारगेट बनाने की लॉरेंस बिश्नोई गैंग एक बार नहीं बल्कि दो बार कोशिश की थी. इसका खुलासा पंजाब पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया. पुलिस ने बताया कि बिश्नोई गैंग ने सलमान खान पर हमले की दूसरी बार साजिश की थी. उन्होंने अभिनेता को उनके ही फार्महाउस में मारने का प्लान बनाया था. पुलिस ने कहा कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या करने से पहले लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान खान को मारने की दूसरी बार प्लानिंग की थी. प्लान ए के विफल हो जाने के बाद बिश्नोई गैंग ने प्लान B तैयार किया था. इस प्लान को कोई और नहीं बल्कि गोल्डी बराड़ लीड कर रहा था.
https://SBI ने BPLR में किया 0.70% का इजाफा, महंगी हो जाएगी आपकी EMI
गोल्डी ने सलमान की हत्या करने के लिए कपिल पंडित (लॉरेंस बिश्नोई गैंग का एक शूटर) को चुना था. बता दें कि पुलिस ने कपिल को हाल ही में भारत नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार किया है. पुलिस ने प्लान बी का खुलासा करते हुए कहा कि पनवेल में सलमान खान का फार्महाउस है, इसलिए कपिल पंडित, संतोष जाधव, दीपक मुंडी और अन्य शूटर्स मुंबई के वाजे इलाके में पनवेल में एक किराए का कमरा लेकर रुकने आए थे. उन्होंने उस पूरे रास्ते की रैकी कर यह कमरा किराए पर लिया था. पुलिस ने यह भी बताया कि करीब डेढ़ महीने तक बिश्नोई गैंग के लोग इस कमरे में रुके हुए थे.
https://थाना-चौकी प्रभारियों का तबादला, कुमारी को महासमुंद थाने की कमान
लॉरेंस बिश्नोई के गैंग को यह तक पता था कि जब से सलमान खान का हिट एंड रन मामले में नाम सामने आया था तभी से वह अपनी गाड़ी की स्पीड बहुत कम रखते हैं. उन्होंने रेकी के दौरान यह भी जाना की जब भी जब भी सलमान खान अपने फार्महाउस आते हैं तब उनके साथ उनका PSO शेरा ही मौजूद होता है. यही कारण था कि बिश्नोई गैंग के सभी शूटर्स के पास छोटे हथियार पिस्टल कारतूस मौजूद थे.बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई सलमान खान की हत्या कर 1998 के काले हिरण के शिकार का बदला लेना चाहता है.










