राजनांदगांव. एक 15 साल की लड़की से गैंगरेप का मामला सामने आया है. पुलिस ने इस मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार 15 साल की लड़की 10 सितंबर की शाम घर लौट रही थी. इसी दौरान सिंधी कॉलोनी में जीई रोड के पास लड़की की पहचान का युवक सूरज यादव (20) मिल गया. उसने लड़की से डोंगरगढ़ में झांकी देखने जाने की बात बताई. इस पर लड़की मान गई और बाइक पर उसके साथ बैठ गई. कुछ दूर जाने के बाद सूरज का साथी जितेंद्र रजक मिल गया. उसे भी लड़की के पीछे बाइक पर बैठने को कहा. लड़की ने विरोध किया, लेकिन दोनों उसे जबरदस्ती तुमडीबोड मुरमंदा की ओर सुनसान इलाके में ले गए.
https://…और इस तरह मुस्कान और उनके पिता के चेहरे पर मुख्यमंत्री ने ला दी मुस्कान
वहां आरोपियों ने अपने एक अन्य साथी सन्नी कुमार रजक बुला लिया. आरोप है कि तीनों ने चाकू दिखाकर लड़की को जबरदस्ती शराब पिलाई और खुद भी पी. बाद नशे में धुत आरोपियों ने लड़की से अनाचार किया. फिर लड़की को शहर में छोड़कर भाग निकले. साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी. इसके बाद लड़की किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी. वह लड़की को लेकर थाने पहुंचे और मामला दर्ज कराया. पुलिस टीम ने मंगलवार को घेराबंदी कर तीनों आरोपियों सूरज यादव, सन्नी कुमार रजक और जितेंद्र रजक को गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 363, 376, 376 डी और पॉक्सो एक्ट 4, 6 के तहत केस दर्ज किया गया है. पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया.







