नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिला के कड़ा धाम में शीतला माता के दर्शन के लिए आए एक भक्त ने शनिवार को जीभ काटकर मंदिर में चढ़ा दी. बाद वहां पर पुलिस आई और श्रद्धालु को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले कर गई. रिपोर्ट्स के मुताबिक थानाध्यक्ष अभिलाष तिवारी ने बताया कि श्रद्धालु का नाम संपत था और वो जिले के पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के पूरब शरीरा गांव का रहने वाला था. वह अपनी पत्नी बन्नो देवी के साथ शीतला मां के दर्शन करने आया था.
https://पवन सिंह के गाने पर आम्रपाली ने दिखाए कमाल के एक्सप्रेशन, वीडियो वायरल
सबसे पहले गंगा स्नान कर के संपत और उसकी पत्नी बन्नो देवी ने मंदिर में माता शीतला की पूजा-अर्चना की और फिर मंदिर की परिक्रमा करने के बाद संपत ने ब्लेड से अपनी जीभ काट कर मंदिर की चौखट पर चढ़ा दी. इस घटना के बाद मंदिर में हड़कंप मच गया. पुलिस को इस बारे में सूचित किया गया. पुलिस ने मौके पर आकर संपत को जिला अस्पताल में भर्ती किया. अभी भी संपत की हालत गंभीर बनी हुई है. बन्नो देवी ने बताया कि शुक्रवार की रात को संपत ने उससे शीतला माता के दर्शन करने की इच्छा जताई थी. इसलिए शनिवार को दोनों ने मंदिर आने का सोचा.
https://कार्य में लापरवाही बरतने पर सचिव निलंबित, सीईओ बोले- लापरवाही बर्दाश्त नहीं









