नई दिल्ली. पीएम किसान योजना के तहत देशभर के करोड़ों किसानों को योजना की 12वीं किस्त जल्द ही उनके अकाउंट में ट्रांसफर की जा सकती है. ऐसे में इस योजना से जुड़े किसान अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं.
इस तरह चेक कर सकते हैं स्टेटस
सबसे पहले pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाएं.
यहां ‘Farmers Corner’ के ऑप्शन पर क्लिक करें.
अब Beneficiary Status पर क्लिक करें.
इसमें किसान अपने क्षेत्र से जुड़ी जानकारी राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव का नाम इस सेक्शन में भरें.
इसके बाद Get Report के ऑप्शन पर क्लिक करें.
इस लिस्ट में आप अपनी किस्त के Status को देख सकते हैं.
https://‘थैंक गॉड’ का ट्रेलर रिलीज, चिद्रगुप्त बन सिद्धार्थ के कर्मों का हिसाब करेंगे अजय
किस स्टेटस का क्या है मतलब?
पहला स्टेटस: ‘Waiting For Approval By State’ इसका मतलब अभी तक राज्य सरकार से अप्रूवल नहीं आया है.
दूसरा स्टेटस: ‘Request For Transfer’ इसका मतलब है कि राज्य की तरफ से किसान का डाटा चेक कर लिया गया है और केंद्र सरकार से पैसे ट्रांसफर करने के लिए अनुरोध किया गया है.
तीसरा स्टेटस: ‘FTO is Generated and Payment Confirmation is Pending’ इसका मतलब किस्त के पैसे भेजने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. कुछ दिन में आपके अकाउंट में डीबीटी के माध्यम से पैसे आ जाएंगे.
https://ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का 96 साल की उम्र में निधन










