बलौदाबाजार. कलेक्टर रजत बंसल ने सोमवार को संयुक्त जिला कार्यालय में स्थित विभिन्न विभागों के कक्षों का आकस्मिक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होनें सफाई व्यवस्था पर कड़ी नाराजगी जताते हुए नजारात शाखा के प्रभारी अधिकारी संयुक्त कलेक्टर अनुपम तिवारी और कार्यालयीन समय में अनुपस्थित 3 अधिकारी डिप्टी कलेक्टर टीआर माहेश्वरी, सहायक संचालक उद्यानिकी आरएस वर्मा, जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. एलएस ध्रुव को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. उन्हें 3 दिवस के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं.
https://हमारी सरकार बनी तो किसानों का 3 लाख तक का कर्ज होगा माफ : राहुल
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने परिसर में स्थित समस्त विभागों के कार्यालय, शौचालय, रिकार्ड रूम, सर्वर रूम, कैंटीन, डबल लॉक ट्रेजरी सहित अन्य कक्षों का निरीक्षण कर जायजा लिया. इस दौरान वे कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों से भी रूबरू हुए. विभिन्न कार्यालयों में उपस्थित आम जनता से भी बातचीत कर उनके आने के संबंध में जानकारी हासिल की. साथ ही उन्होने संबंधित अधिकारियों को रिकार्ड शाखा से बिलाईगढ़ से संबंधित दस्तावेजों को सारंगढ भेजने और रायपुर से बचे हुए अभिलेखों को लाने के लिए निर्देशित किया है. साथ ही नजारात शाखा के प्रभारी अधिकारी को रूटीन में ड्यूटी लगाकर साफ-सफाई दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं.
https://Vivo के इन स्मार्टफोन पर मिल रहा 4 हजार तक का डिस्काउंट और कैशबैक







