আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

काबुल में रूसी दूतावास के बाहर धमाका, 2 राजनयिकों समेत 20 की मौत

Published on: September 5, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में रूस के दूतावास के बाहर सोमवार को हुए एक धमाके में 2 रूसी राजनयिक समेत 20 लोगों की मौत हो गई. अफगानिस्तान की स्थानीय मीडिया के हवाले से रूस की सरकारी मीडिया आरटी ने ये खबर दी है. रूस उन कुछ देशों में से एक है जिसने एक साल से अधिक समय पहले तालिबान के देश पर कब्जा करने के बाद काबुल में अपना दूतावास कायम रखा है. हालांकि मास्को आधिकारिक तौर पर तालिबान की सरकार को मान्यता नहीं देता है, लेकिन वे अधिकारियों के साथ पेट्रोल और अन्य वस्तुओं की आपूर्ति के समझौते पर बातचीत कर रहे हैं.

https://सप्ताह में एक दिन स्कूलों में छत्तीसगढ़ी और आदिवासी बोली की दी जाएगी शिक्षा

जबकि न्यूज एजेंसी रायटर्स की एक खबर के मुताबिक अफगान पुलिस ने कहा कि काबुल में रूसी दूतावास के प्रवेश द्वार के पास एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा लिया. पुलिस ने कहा कि आत्मघाती हमलावर को दूतावास की सुरक्षा के तैनात हथियारबंद गार्डों ने पहले ही पहचान लिया और उसे गोली मार दी थी. फिर भी वह दूतावास के गेट के करीब पहुंचने में सफल रहा. जिस इलाके में रूसी दूतावास स्थित है उस इलाके के पुलिस प्रमुख मावलवी साबिर ने रायटर्स को बताया कि गेट तक पहुंचने से पहले ही आत्मघाती हमलावर को रूसी दूतावास की सुरक्षा के लिए लगे तालिबान के गार्डों ने पहचान लिया और गोली मार दी.

https://सनी देओल की ‘चुप’ का ट्रेलर रिलीज, रोंगटे खड़े कर देगा सीरियल किलर का गेम

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now