আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

सनी देओल की ‘चुप’ का ट्रेलर रिलीज, रोंगटे खड़े कर देगा सीरियल किलर का गेम

Published on: September 5, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘चुपः रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. चुप का ट्रेलर सस्पेंस, ट्विस्ट और खौफ से भरा है. फिल्म के डायरेक्टर आर बाल्की हैं. फिल्म में सनी देओल के साथ पूजा भट्ट, दुलकर सलमान और श्रेया धनवंरी भी अहम रोल में नजर आएंगी. हाल ही में जारी किया गया ट्रेलर 1 मिनट 58 सेकेंड का है. खास बात ये है कि फिल्म के सभी एक्टर्स का अवतार चौंकाने वाला है. सनी देओल ने भी फिल्म का ट्रेलर अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है और फैंस से उनके रिव्यू भी मांगे हैं. चुप का ट्रेलर शेयर करते हुए सनी देओल ने कैप्शन में लिखा- ‘देखिए और रिव्यू करिए.’

https://Asia Cup 2022: रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को 5 विकेट से हराया

ट्रेलर में सनी देओल एक पुलिसवाले के अवतार में हैं, जो एक सीरियल किलर की खोज में हैं. यह सीरियल किलर सिर्फ मूवी क्रिटिक्स को ही टारगेट करता है. फिल्म क्रिटिक्स के मर्डर के बाद वह उनके माथे पर अपने सिग्नेचर और स्टार छोड़ जाता है. फिल्म का ट्रेलर देखकर फैंस यही सवाल कर रहे हैं कि फिल्म में सीरियल किलर के रोल में दुलकर सलमान हैं, जो फिल्म में गुरुदत्त के फैन बने हैं, जिसे ‘कागज के फूल’ पर आलोचकों की राय पसंद नहीं आई. सलमान की प्रेमिका के रूप में श्रेया धनवंतरी और पूजा भट्ट भी हैं. फिल्म का ट्रेलर काफी इंटरेस्टिंग और रहस्य से भरा है.

https://Kia Sonet X-Line भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और खासियतें

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now