कांकेर. धान खरीदी में गड़बड़ी पाए जाने पर धान उपार्जन केन्द्र पीव्ही-41 पखांजूर के खरीदी केन्द्र प्रभारी प्रसन्नजीत सरकार और कम्प्यूटर ऑपरेटर शंकर सरकार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. उल्लेखनीय है कि प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के आयुक्त सह सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह और छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ के प्रबंध संचालक श्रीमती शम्मी आबिदी, खाद्य विभाग के विशेष सचिव मनोज कुमार सोनी, कलेक्टर कांकेर केएल चौहान तथा पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने गुरूवार को पखांजूर तहसील के धान खरीदी केन्द्र बांदे, पीव्ही-78 और पीव्ही-41 का आकस्मिक निरीक्षण किया था.
http://छात्रा ने कीटनाशक दवा पीकर की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस
निरीक्षण के दौरान उनके द्वारा धान उपार्जन केन्द्र पीव्ही-41 पखांजूर में प्रारंभिक तौर में अनियमितता पाई गई तथा 160 बोरी धान को जब्त करने के आदेश दिए गए थे, साथ ही कम्प्यूटर ऑपरेटर के विरूद्ध पुलिस में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए आदेशित किया गया था. कलेक्टर चौहान ने बताया कि पुलिस थाना पखांजूर द्वारा कार्रवाई कर धान खरीदी केन्द्र पीव्ही-41 पखांजूर के प्रभारी प्रसन्नजीत सरकार एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर शंकर सरकार को गिरफ्तार का जेल भेज दिया गया है.
http://बुलेटप्रूफ जैकेट को चीरकर पर्स में फंसी गोली, सिक्कों ने बचाई सिपाही की जान







