আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

झारखंड के विधायक यहां रुके, इसलिए जल्द ED-IT का पड़ेगा छापा : भूपेश

Published on: September 3, 2022
---Advertisement---

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार को मोहला मानपुर जिले का उद्घाटन किया. वहां से देर शाम लौटे तो उन्होंने मीडिया से बात-चीत में कहा कि चूंकि झारखंड के विधायक रायपुर में रुके हैं. जल्द ही यहां ED-IT का छापा पड़ेगा. सीएम ने भाजपा के रायपुर में झारखंड के विधायकों के विरोध के मसले पर कहा कि लोकतंत्र में भाजपा का विश्वास नहीं है. झारखंड के विधायक छत्तीसगढ़ में आकर रुके हैं. हमने उनका स्वागत किया है. अब भाजपा के लोग विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं. मेरे शुभचिंतकों ने मुझे बताया है कि, बहुत जल्द ईडी और आईटी का छापा पड़ने वाला है. क्योंकि हम झारखंड के विधायकों को यहां रोके हैं.

https://‘ऐ दिल है मुश्किल’ के डायलॉग पर ऐश्वर्या राय की हमशक्लस का वीडियो वायरल

लोकतंत्र को बचाने में हमनें थोड़ी सी भूमिका निभाई. उन्होंने आगे कहा कि वो (झारखंड के विधायक) आए वो कहीं भी जा सकते थे, लेकिन छत्तीसगढ़ आए हैं. मैं जानता था कि यहां रुकवाउंगा तो ईडी आईटी के छापे पड़ेंगे, लेकिन फिर भी ये लोकतंत्र के लिए जरूरी है. भाजपा सांसदों पर सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि सांसद चुनकर इसलिए ही जाते हैं, ताकि प्रदेश हित में आवाज उठा सकें. लेकिन ट्रेन महीनों से बंद है, छत्तीसगढ़ के उद्योगों को कोयला नहीं मिल रहा है. एक तरफ कोयला का संकट बता रहे हैं उसके चलते पैसेंजर ट्रेनों को बंद कर रहे हैं. छत्तीसगढ़ के उद्योगों को कोयला नहीं मिल रहा है भारतीय जनता पार्टी के सारे सांसद मौन हैं यह दुर्भाग्यपूर्ण है.

https://जल जीवन मिशन के कार्यों में बाधा उत्पन्न करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now