जांजगीर-चांपा. कलेक्टर व अध्यक्ष जिला जल एवं स्वच्छता मिशन तारन प्रकाश सिन्हा ने शुक्रवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले में जल जीवन मिशन में कार्यरत ठेकेदारों की बैठक ली. उन्होंने जल जीवन मिशन अंतर्गत कार्यों में प्रगति लाने और शासन के मंशानुरूप घर-घर शुद्ध पेयजल पहुंचाने के निर्देश दिए. कलेक्टर ने जल जीवन मिशन अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित कार्यों में अनावश्यक बाधा उत्पन्न करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. बैठक में ठेकेदारों ने सरपंचों से सहयोग नहीं मिलने, बिजली बिल भुगतान की समस्या, कार्य का भुगतान सहित अपनी परेशानियों से अवगत कराया. जिस पर कलेक्टर व अध्यक्ष जिला जल एवं स्वच्छता मिशन ने निर्देश दिया कि जल जीवन मिशन के कार्यों में असहयोग करने वाले सरपंचों की सूची बनाकर दें, उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए नोटिस जारी किया जाएगा.
https://सरकार ने मानी मांगें, कर्मचारी-अधिकारियों की हड़ताल खत्म
जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन के लिए की जा रही खुदाई से सड़क क्षतिग्रस्त होने के मामले पर उन्होंने आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए जिस पर कार्यपालन अभियंता व सदस्य सचिव जिला जल एवं स्वच्छता मिशन सुनील कुमार शुक्ला ने बताया कि जहां भी सड़क की खुदाई की जानी है वहां संबंधित निर्माण विभाग के सहायक अभियंता व उप अभियंता की उपस्थिति में ले-आउट प्रदान की जाए. उन्होंने बताया कि रेट्रोफिटिंग के कार्य पूर्ण करते हुए 30 सितम्बर तक बिल अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करें साथ ही उन्होने ठेकेदारो द्वारा बताई जा रही समस्याओं को बैठक में रखा.
https://Tata Nexon EV Jet Edition लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स







