नई दिल्ली. निखिल सिद्धार्थ स्टारर ‘कार्तिकेय 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. एक्टर निखिल सिद्धार्थ ने बुधवार को घोषणा की कि फिल्म ने आधिकारिक तौर पर 100 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई की है, जिससे यह एक ब्लॉकबस्टर बन गई है. विनायक चतुर्थी के शुभ अवसर पर, इंस्टाग्राम पर निखिल ने कहा- हमने आधिकारिक तौर पर 100 करोड़ का सकल आंकड़ा और 50 करोड़ शेयर को पार कर लिया है. कार्तिकेय 2 को पूरे भारत और दुनिया भर में आप का आशीर्वाद मिला है.
https://नशा मुक्ति कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री ने बताए शराब पीने के तरीके, अब हो रही फजीहत
मुझे एहसास है कि आप सभी ने फिल्म और मुझ पर प्यार और स्नेह बरसाया है. इसे बनाए रखने के लिए हमेशा कोशिश और मेहनत करेंगे. हाल ही में, निखिल सिद्धार्थ ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाला जिसमें कहा गया था कि गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल ने ‘कार्तिकेय 2’ की टीम से मुलाकात की और उसकी सराहना की. अभिनेता ने इस पल को पूर्ण सम्मान कहा. फिल्म की जबरदस्त सफलता ने कई लोगों को सुखद आश्चर्यचकित किया है. हिंदी पट्टी में रिलीज के समय मामूली 50 थिएटरों के साथ शुरूआत करते हुए, फिल्म को प्रशंसा के कारण अधिक स्क्रीन मिलती रही. वर्तमान में, इसे पूरे हिंदी बेल्ट में 3,000 से अधिक स्क्रीनों पर प्रदर्शित किया जा रहा है.










