नई दिल्ली. इंडियन ऑयल ने 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 100 रुपए तक की कटौती की है. घटी हुई कीमत आज से लागू हो गई है. इस कटौती के बाद दिल्ली में 19 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर 1976.50 रुपए की जगह 1885 रुपए में मिलेगा. कोलकाता में अब यह 2095.50 रुपए की जगह 1995.50 रुपए में मिलेगा. मुंबई में इसकी कीमत 1844 रुपए और चेन्नई में 2045 रुपए रह गई है. दिल्ली में यह 91.50 रुपए, कोलकाता में 100 रुपए, मुंबई में 92.50 रुपए और चेन्नई में 96 रुपए सस्ता हो गया है.
https://सूर्यकुमार ने लगाया ऐसा शॉट, देखकर हर कोई रह गया हैरान
19 किलो वाले सिलेंडर का इस्तेमाल आमतौर पर हलवाई करते हैं. इससे आने वाले दिनों में बाहर खाना-पीना सस्ता हो सकता है. हालांकि रसोई गैस सिलेंडर में कोई बदलाव नहीं किया गया है. दिल्ली में इसकी कीमत 1053 रुपए है. पिछले महीने इसमें 50 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी. कोलकाता में इसकी कीमत 1079 रुपए, मुंबई में 1052.5 रुपए और चेन्नई में 1068.5 रुपए है. बता दें कि लगातार चौथे महीने कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में कटौती की गई है.
https://हड़तालियों को सीएम की चेतावनी- हठधर्मिता छोड़कर काम पर लौटें, अन्यथा होगी कार्रवाई










