আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

भाजपा नेत्री पार्टी से सस्पेंड, नौकरानी को पीटने का है आरोप

Published on: August 30, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. झारखंड में नौकरानी के साथ बर्बर तरीके से मारपीट मामले को लेकर सियासत तेज हो गई है. झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के प्रवक्ता मनोज पांडेय ने सीमा पात्रा मामले को लेकर भाजपा पर जम कर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि जिस तरह से भाजपा नेत्री ने एक आदिवासी महिला के साथ पिटाई की, वह बहुत शर्मनाक है. उन्होंने मांग की कि भाजपा को इस मुद्दे पर अपनी चुप्पी तोड़नी चाहिए और आरोपी नेता के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए. सत्तारूढ़ पार्टी के आक्रामक रुख के बाद भाजपा इस मामले में बैकफुट पर आ गई है. भाजपा के राज्य प्रवक्ता पर्तुल सहदेव ने कहा कि इस तरह की घटना की पार्टी कड़ी निंदा करती है.

https://1 सितंबर से होंगे ये बड़े बदलाव, आपकी जेब पर पड़ेगा असर

उन्होंने बताया कि घटना सामने आने के बाद सीमा पात्रा को पार्टी से सस्पेंड कर दिया गया है. वहीं कांग्रेस के राज्य प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने कहा कि भाजपा का यही असली चरित्र है. वे दुमका में एक बेटी को इंसाफ दिलाने के बारे में चिल्ला रहे हैं. वहीं उनकी एक नेता आदिवासी महिला के साथ इस तरह का व्यवहार करती हैं. इधर, सूत्रों के मुताबिक हिंसा का शिकार हुई दिव्यांग नौकरानी की हालत गंभीर बताई जा रही है. उसे इलाज के लिए रिम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. आरोप है कि भाजपा नेत्री सीमा पात्रा ने घरेलू नौकरानी की बेरहमी से पिटाई की और उससे गैर-मानवीय काम कराने की कोशिश की. महिला नेता के शिकंजे से आजाद कराने के बाद फिलहाल पीड़िता अस्पताल में भर्ती है और पुलिस उनके धारा-164 के तहत बयान दर्ज करने की कोशिश कर रही है.

https://दिलजीत की फिल्म ‘जोगी’ का ट्रेलर रिलीज, 1984 के सिख विरोधी दंगे की कहानी

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now