कोरिया. रमदहा जलप्रपात में डूबने से 6 लोगों की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक मूल रूप से मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के रहने वाले 3 अलग-अलग परिवार के करीब 12 लोग रविवार को यहां पिकनिक मनाने आए थे. पिकनिक मनाने के बाद सभी नहाने गए थे. बाद 7 लोग जलप्रपात में नहाने गए थे. उसी दौरान जलस्तर बढ़न से सातों डूब गए थे. इनमें से एक युवती को तो बचा लिया था, पर 6 लोगों की तलाश जारी थी. बाद में 3 लोगों के शव बरामद किए गए थे. बाद सोमवार को 3 और लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं. मरने वालों में एक ही परिवार की 2 बेटियों सहित 3 लोग शामिल हैं. हिमांशु सिंह (18), योगेंद्र सिंह (26), श्रद्धा सिंह (14), ऋषभ सिंह (24), श्वेता सिंह (22), अभय सिंह (22) के शव बरामद हुए.
https://PM Kisan: आज ही कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेंगे 2 हजार रुपए
बता दें कि घटना के बाद तुरंत ही पुलिस को और प्रशासन को इस घटनाक्रम की जानकारी दी गई थी. प्रशासन को भी इस घटनाक्रम के बारे में बताया गया था. खबर मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. फिर गोताखोरों की मदद से लापता लोगों की तलाश की जा रही थी. तलाशी के दौरान ही रविवार शाम तक 2 और शव बरामद कर लिए गए थे. कुल मिलाकर रविवार को 3 शव जलप्रपात के अंदर से निकाले गए थे. वहीं शाम होने के कारण रविवार शाम को रेस्क्यू ऑपरेशन बंद कर दिया गया था. सोमवार को फिर से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया था. गोताखोर सुबह से ही लापता लोगों की तलाश कर रहे थे. बाद 3 शवों को बरामद कर लिया गया है.
https://सुगंधा मिश्रा ने शेयर किया वीडियो, देखकर नहीं रुकेगी हंसी







