আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

PM Kisan: आज ही कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेंगे 2 हजार रुपए

Published on: August 29, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को सालाना 6 हजार रुपए देने का प्रावधान है. किसानों के बैंक खाते में इस पैसे को 2-2 हजार रुपए की किस्त में भेजा जाता है और अब तक इस योजना के अंतर्गत 11 किस्त जारी की जा चुकी है. वहीं, अब सभी लाभार्थियों को 12वीं किस्त का इंतजार है. ऐसे में अगर आप भी चाहते हैं कि आपको 12वीं किस्त का लाभ मिले, तो उससे पहले आपको एक काम करवाना अनिवार्य है. दरअसल, पीएम किसान योजना से जुड़े हर लाभार्थी के लिए जरूरी है कि वो ई-केवाईसी करवाए.

https://सुगंधा मिश्रा ने शेयर किया वीडियो, देखकर नहीं रुकेगी हंसी

अगर कोई लाभार्थी ऐसा नहीं करता है, तो उसके 12वीं किस्त के पैसे अटक सकते हैं. इसके अलावा आगे भी योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ लेने में दिक्कतें आ सकती हैं. ई-केवाईसी करवाना प्रत्येक लाभार्थी के लिए जरूरी है, और इसकी आखिरी तारीख 31 अगस्त 2022 है. इसमें महज अब दो दिन का समय बचा है, इसलिए आपको इसे करा लेना चाहिए. अगर आपने अब तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है, तो आप अपने नजदीकी सीएससी केंद्र पर जाकर इसे करवा सकते हैं. इसके अलावा आप घर बैठे ऑनलाइन तरीके से भी इसे खुद ही कर सकते हैं.

https://समझाइश के बाद अंतत: हिन्दू रीति-रिवाज से हुई दो जोड़ों की शादी

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now