पिथौरा. धर्मांतरण कराकर दो हिन्दू जोड़ों के विवाह की खबर के बाद अंततः समाज के कुछ जागरूक सदस्यों की समझाइश के बाद दोनों जोड़े स्थानीय शीतला मंदिर में हिन्दू रीति-रिवाज से फेरे लेकर वैवाहिक बंधन में बंध गए. ज्ञात हो कि रविवार को धर्मांतरण कराकर विवाह कराने के मामले की जानकारी होते ही सर्व हिन्दू समाज उत्तेजित हो गया था और पुलिस में आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग कर रहे थे. निषाद समाज के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष दिलीप निषाद ने बताया कि सामाजिक लोगों को जब उक्त मामले की जानकारी हुई तब वे तत्काल भटके जोड़ों के परिवार के पास पहुंचकर उनसे बातचीत कर हिन्दू रीति-रिवाज से ही विवाह करने की समझाइश दी.
https://सुगंधा मिश्रा ने शेयर किया वीडियो, देखकर नहीं रुकेगी हंसी
समझाइश के बाद दोनों परिवार स्थानीय शीतला मंदिर पहुंचे और स्थानीय समाज, वर-वधु के परिजनों की उपस्थिति में शीतला मंदिर में पहले विधिवत पूजा-अर्चना की. बाद शीतला माता के सात फेरों के साथ शादी सम्पन्न हुई. उक्त संबंध में वर-वधु और उनके परिजनों ने कुछ भी कहने से इनकार किया है. ज्ञात हो कि कल ही एक घर में विशेष समुदाय के रीति-रिवाज से दो जोड़ों की शादी की खबर और उक्त अवसर के कुछ फोटोग्राफ सोशल मीडिया में वायरल होते ही सर्व हिन्दू समाज द्वारा इसका विरोध कर धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए पुलिस कार्रवाई हेतु थाने में आवेदन भी दिया गया था.
https://अंकिता को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, पुलिस कस्टडी में हंसता दिखा शाहरुख







