আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

Teaser : एजुकेशन सिस्टम में घोटालों की पोल खोलती दिखेगी ‘शिक्षा मंडल’

Published on: August 28, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. वेबसीरीज शिक्षा मंडल का टीजर रिलीज कर दिया गया है. वेब सीरीज ‘शिक्षा मंडल’ उन भ्रष्टाचार, धोखाधड़ी और आपराधिक साजिशों का खुलासा करेगा, जो भारत में कमजोर छात्रों को प्रभावित करता है. यह एमएक्स की ओरिजिनल सीरीज है, जिसे सैयद अहमद अफजल ने निर्देशित किया है. इसमें गुलशन देवैया, गौहर खान और पवन मल्होत्रा मुख्य भूमिकाओं में हैं, जो जल्द ही एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम की जाएगी. पवन मल्होत्रा ने कहा कि उम्मीद एक ऐसी चीज है जो किसी भी स्थिति से बचने में मदद कर सकती है. लेकिन, जब आप इस तरह के घोटालों के बारे में पढ़ते हैं, जिससे शिक्षा प्रणाली चरमरा जाती है, तो मैं सोच भी नहीं सकता कि यह एक महत्वाकांक्षी छात्र के लिए कितना बड़ा नुकसान हो सकता है.

https://55 साल के शख्स को दिल दे बैठी 18 साल की लड़की, इस तरह हुई शादी

उन्होंने आगे कहा कि ऐसे समय में हम केवल अपनी आवाज उठा सकते हैं और उन्हें बता सकते हैं कि हम उनके लिए यहां हैं, भले ही यह एक वेब सीरीज के माध्यम से ही क्यों न किया गया हो. गौहर खान कहती हैं कि मुझे दुनिया भर में भारतीयों की सफलता की कहानियों पर बहुत गर्व है, जिन्होंने भारत से पढ़ाई की है. हमारे यहां शिक्षा सबसे अच्छी है, फिर भी पूरी व्यवस्था के कुछ पहलू, शिक्षा में हो रहे घोटालों की खबरें और कुछ लोगों के भ्रष्ट इरादे हमें झकझोर देते हैं. शिक्षा मंडल एक शो के रूप में इनमें से कुछ मुद्दों पर प्रकाश डालता है. मुझे गर्व और खुशी है कि मुझे इतना मजबूत किरदार निभाने का मौका मिला, एक पुलिसकर्मी के रोल में मेरा यह पहला अनुभव होगा.

https://स्वाइन फ्लू से 2 और मरीजों की मौत, 16 नए मामलों की पुष्टि

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now