नई दिल्ली. Infinix Note 12 Pro को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. इसकी कीमत 16,999 रुपए रखी गई है और यह एक ही वेरिएंट 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज मॉडल में मिलेगा. इसे एल्पाइन व्हाइट, Tuscany Blue और Volcanic Gray कलर में खरीदा जा सकेगा. इसकी बिक्री एक सितंबर से होगी. फ्लिपकार्ट इनफिनिक्स के इस फोन के साथ Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड पर 5 फीसदी की छूट मिलेगी. इसमें एंड्रॉयड 12 के साथ XOS 10.6 मिलेगा. इसके अलावा Infinix के इस फोन में 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले दी गई है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है. फोन में मीडियाटेक का ऑक्टाकोर Helio G99 प्रोसेसर दिया गया है.
https://स्पा सेंटर में पुलिस का छापा, 4 युवतियों समेत 7 गिरफ्तार
इसमें 8 जीबी LPDDR4X रैम के साथ 256 जीबी की स्टोरेज है. कैमरे की बात करें तो Infinix Note 12 Pro में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 108 मेगापिक्सल का Samsung ISOCELL सेंसर है. दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का है और तीसरा लेंस AI लेंस है. कैमरे के साथ क्वॉड LED फ्लैश लाइट है. फ्रंट में सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. इनफिनिक्स के इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, Wi-Fi 802.11, ब्लूटूथ v5, NFC, GPS/A-GPS और USB Type-C पोर्ट है। इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर भी है. फोन में डुअल स्पीकर भी है जिसके साथ DTS सराउंड साउंड भी है. इसमें 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 33W की फास्ट चार्जिंग है.
https://गढ़फुलझर गुरुद्वारा में 28 तक श्री अखंड पाठ, कीर्तन के बाद गुरु का लंगर










