আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

गुलाम नबी आजाद ने छोड़ा कांग्रेस का दामन, सोनिया गांधी को भेजा 5 पन्नों का इस्तीफा

Published on: August 26, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने शुक्रवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से लेकर सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है. आजाद ने कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी को 5 पन्नों का इस्तीफा भेजा है. आजाद ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजे पांच पन्नों के इस्तीफे में कहा कि वह ‘भारी मन’ से यह कदम उठा रहे हैं. आजाद पार्टी में बदलाव की मांग करने वाले जी-23 समूह का हिस्सा हैं. आगे आजाद ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) को चला रहे कुछ लोगों द्वारा नियंत्रित कांग्रेस ने देश हितकारी मुद्दों की खातिर लड़ने की इच्छाशक्ति और क्षमता खो दी है. उन्होंने खत में कहा कि पार्टी नेतृत्व को ‘भारत जोड़ो यात्रा’ से पहले ‘कांग्रेस जोड़ो यात्रा’ निकालनी चाहिए थी.

https://विवाहिता युवती की मिली सड़ी-गली लाश, अनाचार के बाद हत्या की आशंका

आजाद ने कहा कि पार्टी की कमजोरियों पर ध्यान दिलाने के लिए खत लिखने वाले 23 नेताओं को अपशब्द कहे गए, उन्हें अपमानित किया गया और नीचा दिखाया गया. उन्होंने कांग्रेस से अपने इस्तीफे की घोषणा करते हुए कहा कि पार्टी में किसी भी स्तर पर चुनाव नहीं कराए गए. आजाद ने कहा कि कांग्रेस में हालात अब ऐसी स्थिति पर पहुंच गए हैं, जहां से वापस नहीं आया जा सकता. उन्होंने कहा कि पार्टी में अगुआई के लिए परोक्ष तौर पर अपने प्रतिनिधियों को आगे बढ़ाया जा रहा है. उन्होंने पार्टी के साथ ‘बड़े पैमाने पर हुए धोखे’ के लिए नेतृत्व को पूरी तरह से जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि एआईसीसी के चुने हुए पदाधिकारियों को एआईसीसी का संचालन करने वाले कुछ लोगों की ओर से तैयार की गई सूचियों पर दस्तखत करने के लिए मजबूर किया गया.

https://सोनाली फोगाट की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में चोट के कई निशान, दो गिरफ्तार

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now