আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

सोनाली फोगाट की मौत के पीछे पीए का हाथ! पुलिस ने हिरासत में लिया

Published on: August 24, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. टिकटॉक स्टार और भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट के फार्म हाउस से उनके कंप्यूटर व लैपटॉप गायब मिले हैं. सोनाली के भांजे एडवोकेट विकास ने सोनाली की मौत का जिम्मेदार उनके निजी सचिव सुधीर सांगवान को ठहराया है. विकास ने सुधीर सांगवान पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने ही सोनाली फोगाट की मौत की साजिश रची. वहीं इस मामले में सोनाली फोगाट के निजी सचिव को गोवा पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक सुधीर सांगवान सोनाली के साथ गोवा में मौजूद था.

https://स्वाइन फ्लू से एक और मौत, अब तक 6 की गई जान

परिवार ने भी सुधीर पर सवाल उठाए थे. एडवोकेट विकास का कहना है कि सुधीर सांगवान के कहने पर फार्म हाउस से लैपटॉप और जरूरी सामान उठा लिया गया है, जिसमें सारा डाटा और जमीन और प्रॉपर्टी के कागजात भी सेव थे. एडवोकेट विकास का कहना है कि उनके साथ सुधीर सागवान की बातचीत भी हुई और वह उनकी मामीजी सोनाली फोगाट की मौत के बारे में बार-बार अपना बयान बदल रहा है. विकास ने सुधीर सागवान के साथ हुई अपनी बातचीत की ऑडियो रिकार्डिंग भी सुनाई.

https://फ्लोर टेस्ट से पहले RJD नेताओं के ठिकानों पर CBI की छापेमारी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now