नई दिल्ली. पूर्वी दिल्ली से भारतीय जनता पार्टी के सांसद गौतम गंभीर को जान से मारने की धमकी मिली है. गौतम गंभीर ने शाहदरा जिले के डीसीपी को पत्र लिखकर इसकी शिकायत की है. भाजपा सांसद ने पत्र में कहा कि एक इंटरनेशनल नंबर से मुझे और मेरे परिवार को जान से मारने की धमकी मिल रही है. उन्होंने अनुरोध करते हुए कहा कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर मेरे परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करें. गौरतलब है कि गंभीर को दो दिन पहले ही फोन पर जान से मारने की धमकी मिली थी, जिसकी शिकायत उन्होंने आज दर्ज कराई है.
http://धान खरीदी में अनियमितता, समिति प्रबंधक के विरूद्ध एफआईआर
गौतम गंभीर ने शाहदरा के डीसीपी को लिखे शिकायत में कहा- मुझे और मेरे परिवार के सदस्यों को इंटरनेशनल नंबर से फोनकर लगातार हत्या की धमकी दी जा रही है. आप कृपया इस मामले में एफआईआर दर्ज करें और मेरे और मेरे परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करें. दिल्ली पुलिस ने भाजपा सांसद की शिकायत का संज्ञान लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. बता दें, गौतम गंभीर राजनीति में आने के बाद से लगातार सक्रिय हैं और विभिन्न मुद्दों पर खुलकर बोलते हैं.
http://गोलीकांड का खुलासा, सहानुभूति वोट हासिल करने प्रत्याशी ने खुद पर करवाया था हमला









