नई दिल्ली. एक्ट्रेस नूपुर अलंकार ने संन्यासी जीवन जीने का निर्णय किया है. नूपुर को दर्शक ‘घर की लक्ष्मी बेटियां’, ‘दीया और बाती’ हम जैसे शो में अभिनय करते हुए देख चुके हैं. एक्ट्रेस काफी सालों से एक्टिंग की दुनिया में सक्रिय थीं, पर उन्हें जीवन में सुकून नहीं मिल रहा था. उन्होंने ईटाइम्स से हुई बातचीत में कहा कि मैंने आध्यात्मिक जीवन का अनुसरण किया, जिसकी ओर मेरा हमेशा से झुकाव था. मैंने जरूरतमंदों की सहायता करने का निर्णय किया. मैंने फरवरी में संन्यासी जीवन अपनाया था.
https://डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया समेत 15 के खिलाफ एफआईआर
एक्ट्रेस फिलहाल तीर्थयात्रा में व्यस्त हैं और अपने गुरु शंभू शरण झा का मार्गदर्शन पाकर धन्य महसूस कर रही हैं. वे पूरी तरह संन्यासी जीवन में लीन हो गई हैं. वे हिमालय की यात्रा की ओर बढ़ चली हैं. नूपुर ने बताया कि उन्होंने मुंबई स्थित अपने फ्लैट को किराए पर दे दिया है, ताकि वे यात्रा से जुड़े खर्चों को वहन कर सकें. एक्ट्रेस ने कहा कि कई लोग मानते हैं कि मैं अंदर से बिखर चुकी हूं. मैंने जिंदगी से थक हारकर ऐसा फैसला किया है, पर सच्चाई कुछ और है.
https://मेडिकल कॉलेज महासमुंद में एनएमसी से पहुंचा परमिशन लेटर, इसी सत्र से होगी प्रवेश की प्रक्रिया










