नई दिल्ली. भारत के स्टार ओपनर केएल राहुल फिट होकर टीम में वापसी करने के लिए तैयार हैं. उन्हें जिम्बाब्वे दौरे के लिए तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए टीम में शामिल किया है. इसके साथ ही राहुल को टीम इंडिया का कप्तान भी बनाया गया है. उनसे पहले शिखर धवन को कप्तान बनाया गया था. अब धवन उपकप्तान होंगे. इस सीरीज के लिए रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी को विश्राम दिया गया है. बुमराह पीठ की चोट से उबर रहे हैं और वह 27 अगस्त से संयुक्त अरब अमीरात में शुरू होने वाले एशिया कप में भी नहीं खेल पाएंगे. राहुल हर्निया के ऑपरेशन से उबर रहे थे.
https://अधिकारियों को कलेक्टर ने लगाई फटकार, बैठक में अनुपस्थित 9 आरएईओ को नोटिस
उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में खेलना था लेकिन कोविड-19 के लिए पॉजिटिव पाए जाने के कारण वह नहीं खेल पाए थे. राहुल को बीमारी से उबरने में समय लग रहा था और इसलिए पहले उन्हें जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम में नहीं चुना गया था. उन्हें फिट होने के लिए समय दिया गया था ताकि वह एशिया कप तक पूरी तरह फिट हो जाएं. मेडिकल टीम ने हालांकि अब चयन के लिए तय किए गए मानदंडों पर राहुल के खरे उतरने के बाद उन्हें फिट घोषित कर दिया. भारत को 18 अगस्त से जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज़ खेलनी है, जो हरारे में ही होनी है.
https://Oppo A77 4G भारत में लॉन्च, कम कीमत में मिलेगा 50MP कैमरा











