नई दिल्ली. एशिया कप 2022 के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा की अगुआई वाली चयन समिति की सोमवार को मुंबई में हुई बैठक के बाद 15 सदस्यीय भारतीय स्क्वॉड को अंतिम रूप दिया गया. भारतीय टीम में विराट कोहली और उप-कप्तान केएल राहुल की वापसी हुई है. वहीं तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोट के चलते टीम का पार्ट नहीं हैं. बीसीसीआई ने कहा कि जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल चोट के कारण चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे. वे वर्तमान में बेंगलुरु में स्थित एनसीए में रिहैब कर रहे हैं.
https://तांत्रिक के बहकावे में अपने ही माता-पिता को उतारा मौत के घाट
तीन खिलाड़ियों श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल और दीपक चाहर को स्टैंडबाय के रूप में नामित किया गया है. बता दें कि एशिया कप का आगाज 27 अगस्त से दुबई में होगा. टूर्नामेंट में 6 टीमें खेलेंगी. भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला 28 अगस्त को पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी. रोहित की कप्तानी वाली टीम इंडिया ग्रुप ए में है.
https://‘हर हर शंभू’ गाकर विवादों में फंसी फरमानी नाज ने अब गाया ‘हरे हरे कृष्णा’
भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, आर. अश्विन, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, आवेश खान.











