नई दिल्ली. जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में गुरुवार को को आतंकियों के ग्रेनेड हमले में एक प्रवासी मजदूर की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हुए हैं. कश्मीर जोन की पुलिस के मुताबिक आतंकवादियों ने पुलवामा के गदूरा इलाके में बाहर से आए श्रमिकों पर ग्रेनेड फेंके और इस आतंकी घटना में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए हैं. सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर कर सर्च ऑपरेशन चलाया है. इस साल की शुरुआत में आतंकियों ने गैर स्थानीय मजदूरों पर हमले बढ़ा दिया थे, लेकिन इस तरह के टारगेट हमलों में पिछले करीब दो महीने से कमी आई थी.
https://आजीवन सेवा करती रहीं, देह त्याग के बाद अब नेत्रदान
मृतक मजदूर की पहचान बिहार के सकवा परसा निवासी मोहम्मद मुमताज के रूप में हुई है. घायलों की पहचान बिहार के रामपुर निवासी मोहम्मद आरिफ और मोहम्मद मजबूल के तौर पर हुई है. फिलहाल दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है. सुरक्षा बलों ने गुरुवार को ही कश्मीर के कुपवाड़ा से तीन आंतकियों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आतंकियों के कब्जे से आपत्तिजनक दस्तावेज और गोला-बारूद बरामद किया गया है. पुलिस ने कहा कि शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि तीनों को जिले के हंदवाड़ा इलाके में हमला करने का काम सौंपा गया था ताकि आम लोगों के जान-माल के नुकसान के साथ ही शांति भंग की जा सके.
https://गोधन न्याय योजना की मॉनिटरिंग के लिए गठित होंगी संभाग स्तरीय समितियां









