नई दिल्ली. टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली ने अपने शो ‘अनुपमा’ के जरिए लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है. शो में वह अनुपमा का किरदार निभा रही हैं. उनकी सोशल मीडिया पर भी खूब पॉपुलैरिटी बढ़ी है. वह इस पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने रूटीन लाइफ और शो से जुड़े अपडेट वीडियो और तस्वीरों के माध्यम से देती हैं. हाल में उन्होंने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. इस वीडियो में रूपाली गांगुली को डांस करते हुए देखा जा सकता है. वह पूरी मस्ती और खुशी के साथ थिरकते हुए दिख रही हैं.
https://शादी के 7 महीने बाद भी नहीं मिली ‘खुशखबरी’, कॉन्स्टेबल ने मांगी 15 दिन की छुट्टी!
इस वीडियो में उनके एक्सप्रेशन कमाल के हैं. उनकी एक-एक अदा लोगों को अपना कायल बना रही है. डांस करते हुए वह बहुत क्यूट सी स्माइल भी दे रही हैं, जोकि खूबसूरत अदाओं में चार चांद लगा रही हैं. रूपाली गांगुली फिल्म चमेली के सॉन्ग ‘भागे रे मन’ पर नाचते हुए नजर आ रही हैं. इस गाने को सुनिधि चौहान ने गाया है. रूपाली डांस के साथ-साथ गाने के साथ खूबसूरती से लिप सिंक कर रही हैं. उन्होंने अपने दमदार परफॉर्मेंस इस गाने में फिर से जान डाल दी है. वीडियो में देखा जा सकता है कि रूपाली ने अपने बालों को खुला रखा है और उन्होंने कोई मेकअप भी नहीं किया है.
https://एलपीजी सिलेंडर के दाम में कटौती, जानिए कितना हुआ सस्ता










