नई दिल्ली. कांग्रेस ने भारी कैश के साथ पकड़े गए अपने तीनों विधायकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तत्काल प्रभाव से पार्टी से निलंबित कर दिया है. झारखंड कांग्रेस के महासचिव और प्रभारी अविनाश पांडे ने इस बात की जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी. बता दें कि बीते शनिवार को कांग्रेस के तीन विधायक जामताड़ा से इरफान अंसारी, खिजरी से राजेश कच्छप और कोलेबिरा से नमन बिक्सल को भारी कैश के साथ गिरफ्तार किया गया था. बताया जा रहा है कि पुलिस ने इनकी गाड़ी से करीब 48 लाख रुपए बरामद किए हैं. जानकारी के अनुसार पुलिस ने खुफिया सूचना मिलने के बाद चेकिंग के लिए गाड़ी रोकी थी.
https://आज ही कर लें ये काम वर्ना पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त से रह जाएंगे वंचित
कैश की गिनती के लिए काउंटिंग मशीन भी मंगाई गई थी. वहीं कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट करते हुए लिखा कि- झारखंड में भाजपा का ‘ऑपरेशन लोटस’ आज रात हावड़ा में बेनकाब हो गया. दिल्ली में ‘हम दो’ का गेम प्लान झारखंड में वही करने का है, जो उन्होंने महाराष्ट्र में ई-डी(एकनाथ शिंदे-देवेंद्र फडणवीस) की जोड़ी से करवाया. वहीं कांग्रेस के विधायकों की गाड़ी पैसा मिलने के बाद पार्टी ने इसे बीजेपी की साजिश बताई थी. झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि इस साजिश के पीछे बीजेपी का हाथ है. वे लंबे समय से गैर बीजेपी शासित राज्य में सरकार को अस्थिर करने की कोशिश कर रहे हैं. ये बात सार्वजनिक डोमेन में है कि उन्होंने कैसे महराष्ट्र सरकार को अस्थिर किया.
https://मीराबाई चानू ने कामनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत को दिलाया पहला गोल्ड









