আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

अधीर रंजन के बयान पर संसद में हंगामा, स्मृति से सोनिया बोलीं- ‘Don’t Talk To Me’

Published on: July 28, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी के बयान पर गुरुवार को संसद में जमकर हंगामा हुआ. हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही को 12 बजे तक स्थगित कर दिया गया. सदन के स्थगित होने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के बीच बहस हो गई. लोकसभा की कार्यवाही के स्थगित होने के बाद बीजेपी के सांसद ‘सोनिया गांधी माफी मांगो’ का नारा लगा रहे थे. ये नारा 12 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होते ही लग रही थी.

https://एमएससी में सीट बढ़ाने छात्र नेताओं ने संसदीय सचिव को सौंपा ज्ञापन

जब सदन स्थगित हो गया तो सोनिया गांधी  सदन से बाहर जा रही थीं. लेकिन नारेबाजी के बीच सोनिया गांधी वापस लौट कर बीजेपी सांसद रमा देवी के पास गईं और कहा कि अधीर रंजन चौधरी ने माफी मांग ली है. इसी बीच रमा देवी के पास खड़ीं स्मृति ईरानी ने सोनिया गांधी से कुछ कहा. सोनिया ने जोर से कहा Don’t talk to me. इसके बाद स्मृति और सोनिया गांधी के बीच तीखी बहस हुई. ये बहस 2 से 3 मिनट चली. गौरव गोगोई , सुप्रिया सुले ने आकर सोनिया गांधी को लेकर वापस गए.

https://इमरजेंसी में अटल बिहारी वाजपेयी की भूमिका निभाएंगे श्रेयस, फर्स्ट लुक जारी

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now