আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

कभी बेचता था गोलगप्पे, अब राजस्थान रॉयल्स ने करोड़ों रुपए में खरीदा

Published on: December 19, 2019
---Advertisement---

नई दिल्ली. मुंबई के युवा क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल को राजस्थान रॉयल्स ने 2.40 करोड़ रुपए में खरीदा है. उनका बेस प्राइज बीस लाख रुपए था. किंग्स XI ने इस बल्लेबाज के लिए 80 लाख और केकेआर ने 1.9 करोड़ रुपए की बोली लगाई थी. वहीं, जब राजस्थान रॉयल्स की बोली 2 करोड़ पहुंच गई तो केकेआर ने पांव खींच लिए. आखिर में राजस्थान रॉयल्स ने यशस्वी जायसवाल को 2.4 करोड़ रुपए में खरीद लिया. उत्तर प्रदेश के भदोही के इस किशोर के लिए क्रिकेटर बनने की राह आसान नहीं रही. जब वे 2012 में क्रिकेट का सपना संजोए अपने चाचा के पास मुंबई पहुंचे, तो वे महज 11 साल का थे.

http://दीपक चहर विंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे से बाहर, ये गेंदबाज टीम में शामिल

चाचा के पास इतना बड़ा घर नहीं था कि वे उसे भी उसमें रख सके. वह एक डेयरी दुकान में अपनी रातें गुजारते थे. दो वक्त के खाने के लिए फूड वेंडर के यहां काम करना शुरू कर दिया. रात में पानी पूरी (गोलगप्पे) बेचा करते थे. गौरतलब है कि मुंबई के तेज बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल प्रतिष्ठित विजय हजारे ट्रॉफी (50 ओवरों का मुकाबला) में दोहरा शतक जमा चुके हैं. यशस्वी जायसवाल लिस्ट-ए मुकाबले (One-Day) में डबल सेंचुरी बनाने वाले सबसे कम उम्र के क्रिकेटर हैं. उन्होंने 17 साल 292 दिनों की उम्र में दोहरा शतक जड़ा.

http://अहंकार में भूपेश सरकार की भाषा बेकाबू हो रही : भाजपा

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now