আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

बच्ची ने छुए पैर तो भावुक हुआ जवान, दिल छू ले गया ये वीडियो

Published on: July 16, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में नजर आ रहा है कि एक छोटी बच्ची सुरक्षाकर्मी के पैर छू रही है. ये देखकर जवान भावुक हो जाता है. इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया गया है और ये बहुत तेजी से वायरल भी हो रहा है. इस वीडियो के कैप्शन में लिखा हुआ है कि कोई पूछे संस्कार क्या होता है, उसे ये Video दिखा दो. संस्कार उम्र से बड़े हैं बिटिया रानी के. बहुत से लोगों ने इस वीडियो को पसंद किया है.

https://किसान अब 31 जुलाई तक करा सकेंगे खरीफ फसलों का बीमा

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सेना के कुछ जवान मेट्रो स्टेशन के पास खड़े हैं. तभी एक बच्ची दौड़ते हुए उनके पास जाती है और एक जवान के पैर छू लेती है. ये देखकर जवान भावुक हो जाता है और बच्ची को दुलारने लगता है. वो प्यार से बच्ची के सिर को चूमता है. बगल में खड़े दूसरे जवान ये नजारा देखकर मुस्कुराने लगते हैं. इस वीडियो को ट्विटर पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी रीट्वीट किया है. स्मृति ईरानी ने वीडियो के कैप्शन में लिखा- इस बेटी को आशीर्वाद एवं परिवार को आभार बिटिया को उत्तम संस्कार देने के लिए.

https://प्राचार्य की दो और व्याख्याता की एक वेतन वृद्धि रोकी गई, 10 कर्मियों का वेतन काटने का आदेश

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now