पिथौरा. रायपुर से सरायपाली मार्ग पर निजी बस ऑपरेटरों द्वारा शासन द्वारा निर्धारित दर से डेढ़ से दोगुना किराया वसूली की खबर प्रकाशन के बाद अंततः परिवहन विभाग ने संज्ञान में लेते हुए गुरुवार को कुल 11 निजी बसों की जांच कर अत्यधिक किराया लेने की जानकारी यात्रियों से लेकर उनसे लिए गए अतिरिक्त किराया वापस करवाया और बस ऑपरेटर से 10 हजार रुपए का जुर्माना भी वसूला गया. पर कुछ यात्रियों से चर्चा करने के बाद यह भी पता चला कि चालान के बाद भी अपने आकाओं पर बस ऑपरेटरों को इतना भरोसा है कि वे अभी भी यात्री बसों में ज्यादा किराया लेकर नियम उल्लंघन कर रहे हैं.
https://करण-तेजस्वी का गाना ‘बारिश आई है’ रिलीज, दिखी रोमांटिक केमिस्ट्री
जिसकी खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. सोशल मीडिया में एक कॉमेंट ऐसा भी है कि अब किसी विभागीय मंत्री पर नहीं मुख्यमंत्री पर ही भरोसा है कि वे किराए के नाम से हो रहे यात्रियों के शोषण से आम यात्रियों को बचाने आवश्यक निर्देश देंगे. बता दें कि यात्रियों से मनमाना किराया वसूलने की शिकायत के बाद उड़नदस्ता टीम रायपुर से जांच के निकली है.
https://दूसरी शादी के लिए राज्य सरकार से लेनी होगी अनुमति, जानिए नए नियम







