नई दिल्ली. एसबीआई (SBI) ने ग्राहकों को शानदार तोहफा दिया है. बैंक ने पर्सनल लोन देने के लिए एक नई सेवा की शुरू की है. इसके तहत ग्राहकों को घर बैठे आसानी से लोन मिल जाएगा. रियल टाइम एक्सप्रेस क्रेडिट नाम की इस सुविधा से ग्राहक 35 लाख रुपए तक का लोन ले सकेंगे. इसे एसबीआई के योनो ऐप पर शुरू किया गया है. बता दें कि एसबीआई की इस खास सुविधा ‘रियल टाइम एक्सप्रेस क्रेडिट’ का फायदा सभी ग्राहक नहीं उठा सकेंगे. इसका लाभ केवल केंद्र और राज्य सरकार के कर्मचारी और रक्षा सेवाओं में कार्यरत ग्राहकों को ही मिलेगा, ऐसे में अगर आप भी सरकारी कर्मचारी हैं तो अब आप आसानी से लोन ले सकेंगे.
https://Emergency first look: इंदिरा गांधी के लुक में कंगना को पहचानना मुश्किल
इस खास सुविधा योनो ऐप पर मिलेगी और इसकी मदद से क्रेडिट चेक, योग्यता और अन्य डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन जैसे काम भी घर बैठे कर सकेंगे. गौरतलब है कि एसबीआई की इस सुविधा के तहत आप 35 लाख तक का लोन ले सकेंगे. इसके तहत सारी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी और क्रेडिट जांच, लोन के लिए पात्रता, ऋण मंजूरी और दस्तावेज जमा कराने जैसे सारे काम भी ऑनलाइन ही होंगे. एसबीआई के चेयरमैन दिनेश खारा ने बताया योनो पर अपने योग्य वेतनभोगी ग्राहकों के लिए रियल टाइम एक्सप्रेस क्रेडिट लोन सुविधा शुरू होने का ग्राहकों को बहुत फायदा होगा. एक्सप्रेस क्रेडिट उत्पाद ग्राहकों को डिजिटल तरीके से बिना किसी झंझट के लोन लेने में सहायता करेगा. एसबीआई बैंकिंग को आसान बनाने के लिए ग्राहकों को पूरी तरह से डिजिटल बैंकिंग सुविधाएं प्रदान करने का प्रयास कर रहा है.
https://तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलटी, 5 यात्री घायल










