पिथौरा. भुवनेश्वर (ओडिशा) से रायपुर जा रही तेज रफ्तार डॉल्फिन बस अनियंत्रित होकर पलट गई. बस में सवार 45 यात्रियों में अनेक यात्री घायल हुए हैं पर 2 यात्री गंभीर बताए जा रहे हैं. जानकारी के मुताबिक बसना थानांतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर ग्राम बोहारपार के पास हुए यात्री बस हादसे में 5 यात्रियों के घायल होने की खबर है. सभी घायलों को बसना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है. जहां सभी घायलों का उपचार किया जा रहा है. इस बस में 45 यात्री सवार थे. गंभीर रूप से दोनों यात्रियों को जिला अस्पताल महासमुंद भेज दिया गया है.
https://सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को भी मिलेगा निजी स्कूलों की तरह होलिस्टिक रिपोर्ट कार्ड
घटना आज अलसुबह हुई. घटना की सूचना मिलते ही बसना पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचकर ग्रामीणों की सहायता से सभी फंसे यात्रियों को दुर्घटना ग्रस्त बस से बाहर निकाला. दुर्घटना का कारण बताया जाता है कि बस कुछ लेट हो गई थी. टाइम मैनेज के चक्कर में बस अत्यधिक रफ्तार में थी जिससे अनियंत्रित होकर पलट गई. यात्रियों को निकालने के बाद बस को बुलडोजर से किनारे कर यातायात बहाल किया गया.
https://छत्तीसगढ़ में रासायनिक उर्वरकों की कमी को पूरा करने केन्द्र सरकार को लिखा जाएगा पत्र







