नई दिल्ली. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत हर चार महीने के अंतराल पर किसानों को 2-2 हजार रुपए की राशि भेजी जाती है. कुल मिलाकर साल में किसानों को 6 हजार रुपए दिए जाते हैं. लेकिन देखने में आया है कि कई किसान ऐसे भी हैं जो इस योजना के लिए पात्र नहीं है और फिर भी वो गलत तरीके से इस योजना का लाभ ले रहे हैं. अब ऐसे अवैध लाभार्थियों को रुपए वापस लौटाने के लिए नोटिस भेजा जा रहा है. नोटिस भेजने की यह प्रकिया कई महीनों से चल रही है. कहा गया है कि रुपए वापस नहीं करने पर इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा सकती है. आप भी ऑनलाइन माध्यम से चेक कर सकते हैं कि आपको पैसे वापस करने हैं या नहीं.
https://घर घुसकर पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या, हत्यारों का सुराग नहीं
इसके लिए आपको फॉर्मर कॉर्नर पर रिफंड ऑनलाइन का ऑप्शन दिखेगा. यहां क्लिक करने पर एक पेज खुलेगा. यहां मांगी गई सारी जानकारियों को भर दें. इसके बाद यहां पर अपना 12 अंकों का आधार नंबर, बैंक खाता संख्या या फिर मोबाइल नंबर दर्ज करना है. फिर कैप्चा कोड दर्ज कर ‘गेट डेटा’ पर क्लिक करें. अगर स्क्रीन पर आपको ‘You are not eligible for any refund amount’ का मैसेज नजर आता है, तो आपको पैसा वापस नहीं करना होगा. अगर रिफंड अमाउंट का ऑप्शन दिखता है, तो समझ जाइए कि आपको कभी भी पैसे वापस करने का नोटिस आ सकता है.
https://निया शर्मा ने ब्लैक साड़ी में लगाया बोल्डनेस का तड़का










