बिलासपुर. 15 साल की छात्रा से गैंगरेप करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक सरकंडा क्षेत्र में रहने वाली 15 वर्षीय लड़की 9वीं कक्षा की छात्रा है. दो दिन पहले अचानक उसके पेट में दर्द हुआ, तब परिजन उसका इलाज कराने के लिए अस्पताल लेकर गए. अस्पताल में जांच के बाद पता चला कि लड़की प्रेग्नेंट है. नाबालिग के प्रेग्नेंट होने की जानकारी मिलते ही परेशान परिजन उसे अस्पताल से घर लेकर आ गए और पूछताछ की. परिजन ने लड़की से पूछताछ की, तब उसने आप बीती बताई.
https://महंगाई का एक और झटका, घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में भारी बढ़ोतरी
उसने बताया कि जनवरी में रतनपुर क्षेत्र के ग्राम चोरहादेवरी में रहने वाला उसका मामा छबि यादव अपने दोस्त किशन यादव (26) के साथ घर आया था, तब वह घर में अकेली थी, जिसका फायदा उठाकर रिश्तेदार मामा और उसके दोस्त ने उसके साथ दुष्कर्म किया था. पुलिस ने बताया कि सोमवार को सरकंडा थाने पहुंची लड़की की मां ने पुलिस को बताया कि वह 26 जनवरी को अपनी दीदी के गांव गई थी. उस समय उसकी नाबालिग लड़की घर में अकेली थी. उसे अकेली पाकर किशन यादव एवं छबि यादव ने दुष्कर्म किया था. पुलिस ने आरोपी किशन यादव को गिरफ्तार कर लिया है. दूसरा आरोपी छबि यादव फरार है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है.
https://Android यूजर्स सावधान! नया वायरस कर देगा आपका बैंक अकाउंट खाली







