नई दिल्ली. Microsoft ने Android यूजर्स को अलर्ट जारी किया है. माइक्रोसॉफ्ट ने बताया है कि एक मैलवेयर Android यूजर्स को टारगेट कर रहा है. ये मैलवेयर बिना यूजर की जानकारी के प्रीमियम सब्सक्रिप्शन को ऑनलाइन एक्टिवेट कर देता है. माइक्रोसॉफ्ट के रिसर्चर Dimitrios Valsamaras और Song Shin Jung ने बाताया है कि इस मैलवेयर को बिलिंग फ्रॉड के सबकैटेगरी में रखा जा सकता है. ये मैलेशियस यूजर्स को प्रीमियम सर्विस बिना उनकी जानकारी के सब्सक्राइब करवा देता है. रिपोर्ट में ये भी बताया है कि ऐसे टोल फ्रॉड SMS या कॉल पर काम नहीं करते हैं. ये वायरलेस एप्लीकेशन प्रोटोकॉल (WAP) पर काम करते हैं, जो यूजर के फोन बिल परचेज पर बिल करते हैं.
https://रोडीज की एक्स कंटेस्टेंट निहारिका तिवारी के परिवार को भी मारने की धमकी
ये Wi-Fi पर काम नहीं करते हैं. कई केस में मैलवेयर ऐप्स आपको Wi-Fi से डिसकनेक्ट करवा कर मोबाइल डेटा यूज करने के लिए फोर्स करते हैं. मोबाइल नेटवर्क के जरिए ही ये मैलवेयर ऐप्स सब्सक्रिप्शन को शुरू करवा देते हैं. यूजर को इसके लिए वेबसाइट पर गाइड भी किया जाता है. हालांकि, इसके लिए ओटीपी की जरूरत होती है लेकिन, ये ऐप्स उसे हाइड कर देते हैं. इससे बचने के लिए रिसर्चर ने बताया है कि यूजर्स को कुछ बातों का ख्याल रखना होगा. कुछ ऐप्स बहुत ज्यादा परमिशन मांगते हैं जिसको लेकर उन्हें सतर्क हो जाने की जरूरत है. अगर कोई ऐप्स फेक डेवलपर प्रोफाइल या एक जैसे आइकन का यूज करते हैं तो भी आपको सवाधान हो जाने की जरूरत है. गूगल प्ले स्टोर से ऐप डाउनलोड करते समय रेटिंग पर जरूर ध्यान दें.
https://नगर निगमों को दिए गए ले-आउट के अधिकार, अधिसूचना जारी










