नई दिल्ली. महंगाई की मार से परेशान जनता को एक और झटका लगा है. घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम में भारी बढ़ोतरी की गई है. अब 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के लिए आपको 50 रुपए ज्यादा का भुगतान करना होगा. नए दाम आज से प्रभावी हैं. दिल्ली में अब घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1053 रुपए होगी. इसके अलावा कोलकाता में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 1079, मुंबई में 1052.50 रुपए और चेन्नई में 1068.50 रुपए हो गई है. इसके अलावा पांच किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है.
https://Android यूजर्स सावधान! नया वायरस कर देगा आपका बैंक अकाउंट खाली
पांच किलो वाले सिलेंडर की कीमत में 18 रुपए की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. हालांकि, 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 8.50 रुपए की कमी आई है. इससे पहले भी 1 जुलाई को कमर्शियल सिलेंडरकी कीमत में 198 रुपए की कटौती की गई थी. जिसके बाद उम्मीद की जा रही थी कि आने वाले समय में घरेलू गैस सिलेंडर भी सस्ता होगा. लेकिन कीमत बढ़ाकर आम आदमी को झटका दिया है. एक जुलाई को दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर घटकर 2021 रुपए का हो गया था. अब 6 जुलाई को कीमत में और कटौती होने के बाद यह 2012.50 रुपए का हो गया है.
https://रोडीज की एक्स कंटेस्टेंट निहारिका तिवारी के परिवार को भी मारने की धमकी










