रजिंदर खनूजा
पिथौरा. नगर के मुख्य मार्ग में लगाए गए टाइल्स पत्थर अभी से उखड़ रहे हैं. ज्ञात हो कि 20 लाख की लागत से लगाए गए इस टाइल्स में भारी गड़बड़ी के कारण निम्न स्तर के कार्य कराए गए हैं. मुख्य मार्ग सहित सीसी रोड उखाड़कर वहां टाइल्स लगाकर मार्ग कमजोर कर दिया गया है. पिथौरा थाना चौक से बागबाहरा मुख्य मार्ग में पराग स्वीट्स के सामने लगाए गए टाइल्स कल एक पिक अप वाहन के हल्के दबाव में ही दबकर उखड़ गए. ऐसे ही हालात पूरे नगर में बिछाए गए टाइल्स के साथ होने की संभावना है.
http://Nokia 2.3 स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स
जिससे वर्तमान ठीक ठाक मार्ग के खराब होने की संभावना बढ़ गई है. वैसे तो उक्त मार्ग पीडब्लूडी के अधीन है. बताया जाता है कि पीडब्लूडी द्वारा अपने मार्ग में नगर पंचायत द्वारा कार्य कराए जाने पर आपत्ति भी की थी पर सभी आपत्तियों को नजरअंदाज कर नगर पंचायत उक्त कार्य को जल्दबाजी में अपने ठेकेदारों से करवा रही थी. जल्दबाजी में हो रहे उक्त कार्य की निम्न गुणवत्ता के कारण ये टाइल्स हल्के वाहनों के चलने से भी टूटने लगे हैं. जिससे उक्त कार्य की गुणवत्ता पर प्रश्नचिन्ह लग गया है.
http://धान खरीदी में लापरवाही, सहायक प्रबंधक और कम्प्यूटर ऑपरेटर निलंबित







