नई दिल्ली. महाराष्ट्र विधानसभा स्पीकर चुनाव में भाजपा और सीएम एकनाथ शिंदे गुट के उम्मीदवार राहुल नार्वेकर की जीत हो गई है. विधानसभा में हेडकाउंट के जरिए वोटिंग प्रक्रिया संपन्न हुई. वोटिंग में राहुल नार्वेकर ने बहुमत के आंकड़े को पा लिया है. राहुल नार्वेकर के पक्ष में 164 वोट पड़े. राहुल नार्वेकर ने विपक्ष के उम्मीदवार राजन साल्वी को बड़े अंदर से हरा दिया है. राजन साल्वी बहुमत के आंकड़े के आसपास भी नहीं पहुंच पाए. हालांकि पहले से ही उम्मीद जताई जा रही थी कि राहुल नार्वेकर की महाराष्ट्र विधानसभा स्पीकर चुनाव में जीत होगी.
https://चार साल की बच्ची से अनाचार, आरोपी कोटवार गिरफ्तार
आंकड़े उनके पक्ष में थे. बता दें कि राहुल नार्वेकर, मुंबई की कोलाबा विधानसभा से भाजपा विधायक हैं. साल 2019 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले वो भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे. इससे पहले राहुल नार्वेकर एनसीपी और शिवसेना से जुडे़ रह चुके हैं. बता दें कि राहुल नार्वेकर एनसीपी के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र विधान परिषद के सभापति रामराजके नाइक के दामाद हैं. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2020 से एक साल पहले राहुल नार्वेकर ने भाजपा जॉइन की थी, जिसके बाद वो विधायक बने थे और अब वो महाराष्ट्र विधानसभा के स्पीकर बन गए हैं.
https://11 राज्यों में बारिश का अलर्ट, दक्षिण-पश्चिम मानसून एक्टिव









