আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

कन्हैयालाल हत्याकांड के विरोध में बंद पूर्णत: सफल, चौक-चौराहों में पुलिस तैनात

Published on: July 2, 2022
---Advertisement---

महासमुंद/पिथौरा. राजस्थान के उदयपुर में घटित कन्हैयालाल हत्याकांड के विरोध में छत्तीसगढ़ बंद के तहत आयोजित महासमुंद, पिथौरा, सरायपाली, तेंदूकोना बंद पूर्णतः सफल रहा. दोपहर तक का हालात यह है कि लोगों को सब्जी और पानी तक नसीब नहीं हो रहा. उदयपुर के कन्हैयालाल हत्याकांड की पिथौरा क्षेत्र में भी व्यापक प्रतिक्रिया हुई है. क्षेत्रवासी घटना से अत्यधिक गुस्से में दिखाई दे रहे हैं. लिहाजा कल रात में ही हिन्दू संगठनों द्वारा नगर के दुकानदारों से मिल कर शनिवार को नगर बंद कर विरोध प्रदर्शन की अपील की थी.

https://नूपुर शर्मा पर SC सख्त, कहा- देश में जो हो रहा, उसकी जिम्मेदार आप; माफी मांगें

बाद आज सुबह से ही नगर एवं आसपास क्षेत्र की दुकानों के सुबह से ही शटर तक नही खुले. व्यापारी एकता मंच के अध्यक्ष अनूप अग्रवाल ने बंद को समर्थन दिया है. वही बंद में भी कभी बंद नहीं रहने वाला सब्जी बाजार भी आज पूरी तरह बंद है. सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर जिले से अतिरिक्त पुलिस बल मंगवाकर सभी चौक-चौराहों सहित संवेदनशील क्षेत्रों में तैनाती की गई है. बहरहाल, इन पंक्तियों के लिखे जाने तक शांतिपूर्वक पूर्णतः बंद है.

https://कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 198 रुपए हुआ सस्ता, जानिए नए दाम

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now