कोरबा. इंजीनियरिंग छात्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. मौके पर एक सुसाइड नोट मिला है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. जानकारी के अनुसार बांकीमोंगरा क्षेत्र के शांतिनगर निवासी राहुल विश्वकर्मा (26) माइनिंग इंजीनियरिंग का छात्र था. गुरुवार रात उसने परिवार के साथ बैठकर खाना खाया और फिर रात करीब 11 बजे अपने कमरे में सोने चला गया. शुक्रवार सुबह जब काफी देर राहुल कमरे से बाहर नहीं आया तो मां अंदर देखने गई.
https://Realme की पहली कॉलिंग वाली स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च, जानिए कीमत
वहां पंखे के सहारे गमछे से राहुल का शव लटक रहा था. इस पर मां ने अन्य परिजनों को जानकारी दी. सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई. पुलिस ने शव उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. राहुल के शव की तलाशी में पुलिस को सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है. इसमें उसने बिना किसी दबाव में फांसी लगाने की बात कही है. साथ ही लिखा है कि उसकी मौत के लिए वह खुद जिम्मेदार है. इसे लेकर किसी को परेशान नहीं किया जाए. पुलिस सभी एंगलों से मामले की जांच कर रही है.
https://2022 KTM RC 390 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स







